आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित को एक सूनसान तिबारे पर ले जाकर न केवल मारपीट की बल्कि जबरन आपत्तिजनक हरकतें भी कीं। इस दौरान एक महिला को मौके पर बुलाया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाया गया। आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी और रकम जुटाने के लिए 10 दिन का समय दिया। इसके बाद पीड़ित को बोपिया रोड के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: Dausa News: ईडी के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटपूतली पुलिस हरकत में आई। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना संकलन के आधार पर जांच तेज की। लगातार दबिशों के बाद पुलिस ने विकास उर्फ विक्का (22), संदीप उर्फ घोलाराम (25), कृष्ण गुर्जर (23) और शेरसिंह (23) को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन व अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.