Katni News: एमपी के कटनी जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में बजरंग दल ने कोतवाली थाने का घेराव किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर चोरों की सद्बुद्धि और पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की प्रार्थना की.
बजरंग दल का प्रदर्शन
राहुल दुबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल रहती है और बजरंग दल से सहयोग की अपेक्षा करती है, तो संगठन पूरी तरह सक्षम है. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है और मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा. आपको बता दें, दो दिन पहले महज पांच घंटे के भीतर कोतवाली और कुठला थाना क्षेत्र के चार मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया था. चोर मंदिरों से भगवान के छत्र, आभूषण और दान पेटियां चोरी कर ले गए थे. इन घटनाओं से धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल की ओर से अधिकारियों को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई. वहीं, इस मामले पर कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्रों में चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. साथ ही मंदिरों के आसपास रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.