कटिहार में जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक जिला अतिथि गृह में हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के मनोनीत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DRO) शंभू प्रसाद ने की। इस दौरान प्रदेश द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक सुनील कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में ग्रामीण जिला अध्यक्ष, सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें जिला और प्रखंड स्तर पर चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर बात हुई। DRO शंभू प्रसाद ने बताया कि कटिहार इकाई के संगठनात्मक चुनाव को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि जिला और प्रखंड अध्यक्ष पदों के चुनाव से संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा तथा पार्टी का विस्तार सुनिश्चित होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी चुनाव पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें प्रदेश नेतृत्व द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच किसी भी प्रकार का द्वेष या विवाद न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी इम्तियाज हैदर ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक कटिहार पहुंचे हैं। उनकी देखरेख में नगर और महानगर जिला अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव 20 से 23 फरवरी तक होंगे, जबकि जिला अध्यक्ष का चुनाव 1 मार्च तक संपन्न करा लिया जाएगा। संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने को पारदर्शिता जरूरी कटिहार महानगर के निर्वाची पदाधिकारी नौशाद आलम ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महानगर क्षेत्र के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी। इस बैठक में जेडीयू नेता ख्वाजा शाहिद, शहीद इकबाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.