अलवर के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव खुलियाना में चिनाई मिस्त्री करीब 90 प्रतिशत झुलस गया। कमरे में गैस खुली रह गई। जब दूध गर्म करने के लिए माचिस जलाई तो आग का गोला बन गया। जिसकी चपेट में आने से पूरा शरीर झुलस गया। अब अलवर से जयपुर रैफर किया गया है। कठूमर के खुलियाना गांव में सोमवार देर शाम 35 वर्षीय उमेश जाटव पुत्र मोहन सिंह अपने घर पर अकेला था। पत्नी मायके गई हुई थी। उमेश थोड़ा बहुत शराब के नशे में था। वह दूध गर्म करते समय गैस चूल्हा बंद करना भूल गया, जिससे कमरे में गैस फैल गई। काफी देर बाद जब उसने खाना बनाने के लिए माचिस जलाई तो अचानक गैस ने आग पकड़ ली और तेज लपटों में वह बुरी तरह घिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि उमेश करीब 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस चुका है, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.