- Hindi News
- National
- IMD Weather Photos Update; MP UP Cold Wave | Rajasthan Bihar Kashmir Himachal Snowfall
- कॉपी लिंक
कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी और बारिश हुई। घाटी के ज्यादातर हिस्सों में मिनिमम टेम्परेचर फ्रीजिंग पाइंट से ऊपर रहा। गुलमर्ग में मिनिमम टेम्परेचर -2.2°C रहा। कुपवाड़ा में 2.4°C, काजीगुंड में 3.2°C, कोकरनाग में 2.8°C रिकॉर्ड किया गया।
राजस्थान जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा। वहीं ज्यादातर जिलों में सुबह के वक्त तापमान 8°C के करीब रहा। ये चित्तौड़गढ़ में 8.2°C, फतेहपुर में 8.6°C रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर, हनुमानगढ़, बीकानेर में घना कोहरा छाया रहा।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम का लुत्फ उठाते टूरिस्ट।

जम्मू में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास घने कोहरा छाया रहा।

हरियाणा के भिवानी में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया। विजिविलिटी 10 मीटर के करीब रही।

तस्वीर पटना के राजेंद्र नगर एयरलाइन

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
25 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार में सुबह और देर रात बहुत घना कोहरा छाने की संभावना।
- मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी घने कोहरे के हालात बन सकते हैं।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा।
26 दिसंबर: कोहरे की व्यापक पकड़, ठंड कायम
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना। सुबह के समय हाईवे, रेल और उड़ानों पर असर पड़ सकता है।
- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज सर्दी और शीतलहर की स्थिति जारी।
- पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी-बारिश से ठंड और बढ़ सकती है।


Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.