हरियाणा के करनाल की शिवाजी कॉलोनी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ गली नंबर एक में रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के समय युवक घर पर पूरी तरह अकेला था। 2020 में भी इसी परिवार
मृतक 23 साल का शिवनाथ (उर्फ सुनाती) उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला था। यहाँ किराए के मकान में रह रहा था। उसका परिवार यहां रहकर मजदूरी करता था। शिवनाथ की मां और उसके दोनों भाई फिलहाल अपने पैतृक गांव अयोध्या गए हुए थे। इसी दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। वे गांव गए हुए हैं। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है
जांच करने पहुंची पुलिस
मां का फोन नहीं उठा, पड़ोसन के कमरे में घुसते ही मच गया हड़कंप
शुक्रवार को जब मां ने शिवनाथ को कई बार फोन किया और उसने कॉल रिसीव नहीं की, तो मां ने घबराकर पड़ोस में रहने वाली सपना को घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसन सपना जैसे ही कमरे के भीतर पहुँची, तो शिवनाथ को चुन्नी के सहारे फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शिवनाथ के परिवार के लिए यह दूसरी बड़ी त्रासदी है। परिजनों के अनुसार, चार भाइयों में से एक भाई ने साल 2020 में भी आत्महत्या कर ली थी। अब शिवनाथ की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर शिवनाथ ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद होने की सूचना नहीं है।

भाई की मौत से बेहोश हो गई बहन, संभालते पड़ोसी
खुश मिजाज था आत्महत्या क्यों की
पड़ोसी विनोद कुमार ने बताया कि शिवनाथ मजदूरी का काम करता था और सामान्य तौर पर वह खुशमिजाज नजर आता था। वह किसी तरह की परेशानी या तनाव में दिखाई नहीं देता था, इसलिए इस घटना से सभी स्तब्ध हैं। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और करनाल के मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई
जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट में कुछ आता है तो उसके अनुसार जांच की जाएगी। इसके बाद परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.