हरियाणा के करनाल में रोडवेज बस चालक ने टैक्सी ड्राइवर से कट मारने पर गाली-गलौज की, वीडियो वायरल हुआ. चालक ने माफी मांगी, नौकरी से हटाया गया, पुलिस कार्रवाई नहीं हुई. घटना की वीडियो भी सामने आई थी. पुलिस तक भी मामला पहुंचा था. चालक ने अब माफी मागी है.
हरियाणा के करनाल में रोडवेज बस के ड्राइवर ने एक टैक्सी ड्राइवर को गालियां दीं.
दरअसल, पूरा मामला 12 फरवरी को सामने आया था. करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा के पास कुरुक्षेत्र डिपो की एक तेज रफ्तार किलोमीटर स्कीम की रोडवेज बस जा रही थी. इस पर चालक ने उसकी कार को कट मारा, जिससे कार पलटते-पलटते बची. जब उसने बस रुकवाकर ड्राइवर को समझाने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने गाली-गलौज शुरू कर दी.
पीड़ित टैक्सी चालक ने बताय कि बस चालक ने धमकी दी कि “जो तुझसे होता हो कर ले, तुझे जान से मार दूंगा.”
चालक ने बताया कि उसने डायल-112 को कॉल किया. इस पर पुलिस ने बस को करनाल बस स्टैंड पर रोक लिया था, लेकिन जब टैक्सी चालक वहां पहुंचा तो ना बस मिली और ना ही पुलिस. बाद में पुलिसकर्मियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि हमने ड्राइवर को समझा दिया. चालक ने बताया कि मधुबन थाने में लिखित शिकायत देने के बावजूद जब कार्रवाई नहीं हुई तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी. गौरतलब है कि एक वीडियो पहले भी वायरल हुई थी.
वीडियो देखकर शर्मिंदगी हुई
चालक ने बताया कि वह अपने शब्दों को लेकर माफी मांगी. चालक ने कहा कि टैक्सी चालक साइड नहीं दे रहा था. सवारियों को भी पता है. उन्होंने कहा कि माना कि रोडवेज बदनाम था. चालक ने कहा कि वह बार बार परेशान कर रहा था और बाद में वीडियो देखकर मुझे शर्मिंदगी हुई थी. चालक ने कहा कि उन्हें अब नौकरी से हटा दिया गया है और अब वह घर पर बैठे हैं. घर पर रहकर कौन खुश रहता है. मेरे भी बीवी बच्चे हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.