करनाल जिले के घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के संदिग्ध हालातों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक और उसके परिवार के लोगों ने साजिश के तहत नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगा ल
शिकायत के अनुसार, नाबालिग के परिजनों को पहले से धमकियां दी जा रही थीं और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मरवाने की चेतावनी दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
कई दिनों से परेशान किए जाने का आरोप
पीड़ित पिता ने थाना घरौंडा में दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की उम्र 15 वर्ष है। परिजनों का आरोप है कि गांव का आजाद नामक युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। इस बारे में बेटी ने कई बार परिवार को बताया था। जब परिवार ने इस बात को गंभीरता से लिया और आरोपी के परिजनों से शिकायत की, तो बात सुलझाने के बजाय उन्हें धमकियां दी जाने लगीं।
परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
शिकायत में बताया गया कि जब वह और उनके परिजन आरोपी के परिवार से बात करने गए तो वहां मौजूद आरोपी की मां, बहनों और भाईयों ने उल्टा उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि कहा गया कि वे उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते और अगर पुलिस में शिकायत की गई तो पूरे परिवार को जान से मरवा दिया जाएगा। परिजनों का कहना है कि उन्हें डराने के साथ-साथ उनकी बेटी को गायब करने की भी धमकी दी गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.