कपूरथला के नवांपिंड भट्ठे के पास गुरुवार देर शाम एक युवक बेहोश मिला। कोतवाली पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नवांपिंड भट्ठे के पास एक युवक बेहोश पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल ले गई। डॉक्टर वंदना ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसके भाई रवि कुमार ने दविंदर कुमार थापा उर्फ संजू पुत्र जीत बहादुर थापा के रूप में की है। संजू कपूरथला के केसरी बाग का निवासी था। रवि कुमार ने बताया कि उसका भाई सुबह घर पर मौजूद था, लेकिन दोपहर बाद पुलिस से उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों ने जताई लूट की आशंका परिजनों ने लूट की आशंका जताई है। उनके अनुसार, मृतक के हाथों में पहनी तीन अंगूठियां, गले की चेन, पर्स और स्कूटर मौके से गायब हैं। परिवार ने प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की है। बताया गया है कि मृतक का परिवार इस समय नेपाल गया हुआ है। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि युवक का शव फिलहाल सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.