पंजाब के कपूरथला जिला सीआईए स्टाफ ने एक व्यक्ति को अवैध इम्पोर्टेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। लोगों को अवैध हथियार बेचता है जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ के एएसआई जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ दाना मंडी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि गुरबाग सिंह उर्फ सुखा पुत्र लाभ सिंह निवासी गांव जब्बोवाल, थाना सुल्तानपुर लोधी अवैध हथियार बेचता है। गुरबाग सिंह पहले से ही हत्या के प्रयास (धारा 307) के कई मामलों में नामजद है। ग्राहक के इंतजार में खड़ा था मुखबिर ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर ग्राहकों को बेचता है और इस समय दाना मंडी की दीवार के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है, उसके पास पिस्तौल भी है। इस सूचना पर सीआईए टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और गुरबाग सिंह उर्फ सुखा को काबू कर लिया। 9 एमएम ग्लोक 19X ऑस्ट्रिया पिस्तौल बरामद पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गुरबाग सिंह उर्फ सुखा बताया। एएसआई ने टीम के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कोट की दाहिनी जेब से 9 एमएम ग्लोक 19X ऑस्ट्रिया पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद हुई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस आरोपी पिस्तौल के संबंध में कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पिस्तौल की मैगजीन खाली की गई और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना सिटी में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है कि वह हथियार कहां से लाया था और किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.