कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर देर शाम एक बाइक और एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों में से एक दीपक की पत्नी मोनिका ने बताया कि वह अपने भाई के साथ रामीदी गांव से बाइक पर अपने गांव जा रही थीं। जब वे सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव खैहरा मंदिर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक्टिवा सवार एक व्यक्ति ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मोनिका के अनुसार, एक्टिवा ड्राइवर अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। एक्टिवा सवार भी घायल इस टक्कर में मोनिका, उनके भाई अमरपाल और बच्चे साक्षी व अंश घायल हो गए। एक्टिवा ड्राइवर भी चोटिल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सभी घायलों का इलाज कर रहे हैं। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.