कल्याणपुर में बर्थ डे पार्टी में रविवार रात को डांस के दौरान एक युवती ने पांच लोगों के खिलाफ अश्लील हरकत करने और मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने के बाद सोमवार को शांति भंग की कार्रवाई की है। इसमें एक पार्षद पति भी शामिल है। आरोपियों का गाली गलौज करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी शराब के नशे में थे और डांस के दौरान हुड़दंग कर रहे थे। पीड़िता युवती ने बताया कि बदतमीजी करने पर मोहल्ले के एक युवक ने रोका तो उसे बुरी तरह पीटा। कल्याणपुर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि एक युवती की शिकायत पर पुलिस पहुंची थी, पांच लोगो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.