कानपुर में बोगस फर्म बनाकर 2.75 करोड़ की कर चोरी के मामले में लखनऊ क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ी तबस्सुम डब्ल्यू-वन साकेतनगर की रहने वाली है। उसे और उसके तीन साथियों को लखनऊ की साइबर सेल, सर्विलांस टीम और लखनऊ इटौंजा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। तबस्सुम सामाजिक संस्था हंटर सेना की सदस्य रही है। लखनऊ पुलिस की पूछताछ में तबस्सुम ने बताया है कि वह कंजड़नपुरवा के पास साकेतनगर में रहती है।
हालांकि, उसने पुलिस को जिस घर का पता दिया है वह उसमें किराये पर रहती थी और करीब पांच साल पहले उसको छोड़कर दूसरी जगह रहने लगी थी। उस मकान के पास रहने वाली महिला ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि तबस्सुम उर्फ जाह्नवी मकान की पहली पहली मंजिल पर सपरिवार रहती थी। लाल रंग की बुलेट से चलने वाला उसका पति क्या काम करता था किसी को नहीं पता।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.