कांकेर जिले में एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार तड़के 3 बजे ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। केबिन काटकर ड्राइवर का शव निकाला गया है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। मृतकों में कौन शामिल है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारण नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था, जिसे 4 घंटे बाद पुलिस ने हटाया है। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक हटाए गए सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने का काम किया गया, ताकि यातायात सामान्य हो सके। मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। इसी रास्ते में पहले भी हुआ हादसा बता दें कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और दुर्घटनाओं की रोकथाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़-झारखंड बस हादसा…10 लोगों का अंतिम संस्कार: बलरामपुर में एक साथ सजी थी 7 अर्थियां, परिवारों ने रोते-बिलखते दी मुखाग्नि, 19 लोग अब भी गंभीर छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा के ओरसा घाट में रविवार को स्कूल बस पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों के शवों का बलरामपुर में अंतिम संस्कार किया गया। इनमें पीपरसोत गांव में 7, महाराजगंज में 2 और बुद्धडीह में एक शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.