हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ की चौबीन पंचायत के पट गांव के निवासी रवि राणा (55) की शुक्रवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय हृदयाघात से मौत हो गई। पेशे से ठेकेदार रवि राणा सुबह करीब साढ़े पांच बजे बैजनाथ के बचत भवन में बने इंडोर कोर्ट में बैडमिंटन खेल रहे थे। एक गेम के बाद कोर्ट के समीप ही वह कुर्सी पर बैठ कर पानी पीने के दौरान अचानक एक ओर गिर गए।
साथी खिलाड़ियों ने तुरंत रवि को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके मुंह से खून निकल रहा था। साथी खिलाड़ियों के अनुसार रवि रोजाना सुबह योग करने के बाद बैडमिंटन खेलते थे। बीते साल महाशिवरात्रि महोत्सव की बैडमिंटन प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा था। रवि अपने पीछे बेटी और पत्नी छोड़ गए हैं। दोपहर बाद महाकाल के शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.