कैथल के गांव खेड़ी सिंबल में एक 22 वर्षीय विवाहिता को बताए बिना पति ने उसके फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड व पासपोर्ट तैयार करवा लिए। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अपने एक अन्य साथी से मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इ
युवती ने शिकायत दी
चीका निवासी जशनप्रीत कौर ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि उसने 21 नवंबर 2023 को खेड़ी सिंबल निवासी जयप्रकाश से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद जयप्रकाश व राममेहर सिंबल खेड़ी ने उसको बिना बताए उसके फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड तैयार करवा लिए। उन्होंने उसके पासपोर्ट के लिए फर्जी डीडीआर बनवाई और पीसीसी बनवाई और नया पासपोर्ट बनवा लिया।
जान से मारने की कोशिश
जब उसने विरोध किया तो जयप्रकाश और उसके छोटे भाई ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जयप्रकाश के परिवार ने उसे जान से मारने की कोशिश की और उसे प्रताड़ित किया। शिकायतकर्ता ने कि इस बारे में उसने चीका थाना में भी शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
राजौंद थाना के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.