कबीरधाम जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत मर्ज की गई शालाओं के संचालन पर संकट मंडरा रहा है। जिले की 375 मर्ज शालाओं को अब तक शाला अनुदान की राशि नहीं मिली, जिससे स्कूलों में आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सरकार से मर्ज स्कूलों के लिए भी अलग से अनुदान राशि जारी करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिले में दो या तीन शालाओं को मिलाकर एक शाला बनाया गया है, लेकिन जिन स्कूलों का विलय किया गया है, उनके लिए अलग से अनुदान नहीं दिया गया। वर्तमान में केवल मुख्य यू-डाइस वाले विद्यालय को ही पहले की तरह अनुदान राशि जारी हुई है, जिससे वह अपने विद्यालय की व्यवस्था ही संभाल पा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.