बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी
इस हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने साेशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर ली है। कहा है कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया है। हमलावर तीन से चार थे और उन्होंने चार से पांच राउंड फायर किए। सभी बोलेरो और मोटरसाइकिलों पर भागे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चार दिसंबर को हुई थी शादी
राणा बलाचौरिया की 4 दिसंबर को ही शादी हुई थी। हत्या की सूचना मिलने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। हमले की सूचना के बाद फोर्टिस अस्पताल के बाहर परिवार, रिश्तेदार व समर्थकों का तांता लग गया। इस बीच पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस को मौके से .32 बोर की पिस्टल के चार से पांच खाली खोल मिले।
बहन को जाना था इटली
चाचा संजीव कंवर ने फोर्टिस अस्पताल से बाहर आकर बताया कि राणा बलाचौरिया की सगी बहन को आज इटली जाना था लेकिन भाई की मौत की खबर सुनने के बाद बहन ने अपनी फ्लाइट कैंसल कर दी। फोर्टिस अस्पताल में राणा बलाचौरिया की पत्नी भी मौके पर पहुंची। मौत की खबर सुनने के बाद मां, पत्नी व बहन का रो-रो कर बूरा हाल था। राणा बलाचौरिया की 6 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



