उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता ने बुधवार को कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय उसके परिवार के लिए “काल” है। पीड़िता ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाएगी।
पीड़िता ने कहा, “यह देश का पहला ऑर्डर है कि रेप केस में सज़ा पर रोक लगा दी गई और जमानत दे दी गई। देश की सभी बेटियां अब डरी हुई हैं कि उनके साथ रेप होगा और अपराधी बच जाएंगे। उसे हमसे पांच किमी दूर रहने का ऑर्डर देकर उन्होंने हमें हमारे घरों में कैद कर दिया है। मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वह हमें न्याय देगी।”
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को अपील लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और दिल्ली में रहने समेत कई सख्त शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
इससे पहले मंगलवार की देर शाम पीड़िता ने मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करने और जमानत देने के कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपनी मां और महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.