नाम, जन्मतिथि और समय… ज्योतिषाचार्य ने ज्योतिष महाकुंभ में आए लोगों से बस ये तीन सवाल पूछे और उनका भविष्य सामने रख दिया। अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में लोग भविष्य के संबंध में जवाबों की तलाश में पहुंचे तो कुछ के पास पैसा और परिवार सबसे बड़े सवाल रहे।
घंटों तक युवक-युवतियों सहित बुजुर्ग लाइन में लगकर भविष्य जानने के लिए उत्सुक दिखे। ज्योतिषाचार्यों के पास लोगों की भीड़ दिखी। ज्योतिषाचार्यों ने टेरोकार्ड और ज्योतिषीय गणना से लोगों के अनसुलझे सवालों के जवाब दिए। माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य जानना चाह रहे थे तो युवक-युवतियां अपनी रिलेशनशिप से लेकर आर्थिक समृद्धि के लिए जिज्ञासु थे। एक युवती ने आचार्य नितीश जगूड़ी से जानना चाहा कि उसका वर्तमान तो उसे पता है लेकिन भविष्य में कितना पैसा होगा। एक युवती ने पूछा कि उसका हमसफर पैसे वाला होगा या नहीं?
आचार्य विकास जोशी से एक युवक ने जाना कि उसके परिवार में उसके माता-पिता हैं आने वाले समय में परिवार में खुशहाली रहेगी या दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। डॉ. हरलीन कौर के पास भी कुछ इसी तरह के सवालों के उत्तर लोगों ने जाने।
3 of 5
ज्योतिष महाकुंभ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आचार्य नितीश जगूड़ी, आचार्य विकास जोशी, डॉ. हरलीन कौर, डॉ. दीप्ति शर्मा, विनोद पोखरियाल, शुभी गुप्ता आदि ज्योतिषाचार्यों से लोगों ने सवाल किए। कुछ ज्योतिषाचार्यों ने सिर्फ नाम जाना तो कुछ ने तिथि और समय भी। तीनों जानने के बाद राशि के हिसाब से ग्रहों की चाल पहचानी जीवन चक्र खोलकर रख दिया। आस्था और ज्योतिष गणित पर विश्वास की वजह से लोगों के चेहरे पर आत्म संतुष्टि दिखाई दी।
4 of 5
ज्योतिष महाकुंभ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भविष्य के रिश्तों के लिए महिलाएं ज्यादा चिंतित रहती हैं। उन्हें वफा मिलेगी या फिर बेवफाई इस बात की शंकाएं लेकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक सवाल करती हैं। यह जानकारी कुछ ज्योतिषाचार्यों ने दी जिन्होंने महिलाओं के सवालों के उत्तर देकर उनकी शंकाएं दूर कीं। इनमें कुंडली विशेषज्ञों से लेकर टैरोकार्ड विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
5 of 5
ज्योतिष महाकुंभ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, आज के डिजिटल और तेज रफ्तार दौर में युवाओं के बीच टैरो कार्ड रीडर ज्योतिषी आकर्षण का केंद्र रहा। अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में बड़ी संख्या में युवाओं ने कॅरिअर, प्रेम संबंध, भविष्य और मानसिक उलझनों के बारे में मार्गदर्शन पाने के लिए टैरो कार्ड रीडिंग की ओर रुख किया।