केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) शनिवार देर रात पंचकूला के PWD रेस्टहाउस पहुंचे। जहां से राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के घर भी गए। जहां परिवार से मुलाकात के बाद वे वापस PWD रेस्टहाउस पहुंचे। जहां पर उनका रात्रि ठहराव कार्यक्रम रहा। पंचकूला में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के घर अचानक से बने कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक रूके। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के अनुसार, मुलाकात के दौरान पारिवारिक चर्चा के अलावा प्रदेश के राजनीतिक व स्वास्थ्य विभाग में कार्यों पर चर्चा हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को हिमाचल के कसौली में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। जहां उन्होंने स्वदेशी रूप से निर्मित टेटनस एवं वयस्क डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी टीडी वैक्सीन का निर्माण स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत ने 99 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हासिल कर सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। स्वदेशी वैक्सीन हुई है इजाद टीडी वैक्सीन वैक्सीन अब व्यस्कों व गर्भवती महिलाओं को लगेगी। यह वैक्सीन पहले बच्चों को ही लगती थी, लेकिन अब इस वैक्सीन में डोज की मात्रा ज्यादा की गई है, जो व्यस्कों को लगाई जा सकेगी। सीआरआई कसौली में डीपीटी वैक्सीन दशकों से बनाई जा रही है। लेकिन वह केवल बच्चों को टीकाकरण अभियान में ही दी जा रही थी। अब व्यस्कों के लिए इस वैक्सीन की मांग को देखते हुए संस्थान ने वर्ष 2017 से इस पर शोध कार्य शुरू किया था। परीक्षणों व शोध के विभिन्न चरणों के बाद अब जाकर यह वैक्सीन तैयार हुई है। यहां देखें फोटो…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.