खैरथल के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) विजय सिंह को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (ATMA) में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्य सरकार के आदेश पर पदोन्नत किया गया है।
.
राज्य सरकार ने 19 दिसंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए थे। पदोन्नति के बाद विजय सिंह को जयपुर स्थित कृषि विभाग में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (ATMA-परियोजना) के डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है।
विजय सिंह ने कृषि विभाग में अलवर, बहरोड़, किशनगढ़बास, भरतपुर, बीकानेर, दौसा, करौली, जैसलमेर और धौलपुर सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं। वे 1 जनवरी को अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.