Thakurji Shringar Viral Photo: जोधपुर के रातानाडा स्थित कृष्ण मंदिर में फाल्गुन माह के अवसर पर ठाकुरजी का किया गया अद्भुत श्रृंगार इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस श्रृंगार की तस्वीरें इतनी आकर्षक और अनोखी हैं कि कई लोगों ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से बनाई गई फोटो समझ लिया. हालांकि मंदिर के पुजारी ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह असली श्रृंगार है, जिसे पारंपरिक तरीके से सजाया गया है. ठाकुरजी की मनमोहक सजावट और रंग-बिरंगे फूलों से सजे इस दृश्य ने श्रद्धालुओं और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है.
मंदिर के पुजारी पंडित हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यह फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है. उनके पास भी हजारों संदेश आए, जिनमें लोगों ने पूछा कि क्या यह फोटो AI से तैयार की गई है.उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी भी प्रकार की AI या किसी एप्लिकेशन से बनाई गई तस्वीर नहीं है. यह ठाकुरजी के वास्तविक श्रृंगार की असली फोटो है, जिसे मंदिर में ही तैयार किया गया और उसी समय कैद किया गया. श्रद्धालु इस दिव्य रूप के दर्शन कर भक्ति भाव से अभिभूत हो रहे हैं और कई लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिससे यह श्रृंगार तेजी से चर्चा का विषय बन गया है
पुजारी ने बताया AI नहीं, पूरी तरह असली
पंडित गोस्वामी ने बताया कि इस श्रृंगार में करीब 112 प्रकार की प्राकृतिक चीजों का उपयोग किया गया है। इसमें कहीं भी प्लास्टिक या कृत्रिम सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया.फूल, पत्तियां और अन्य प्राकृतिक वस्तुओं से पूरे श्रृंगार को तैयार किया गया है. इसी कारण इसका रूप इतना सुंदर और अलग दिखाई दे रहा है.उन्होंने लोगों से अपील की कि इस फोटो को AI से बना हुआ न समझें, बल्कि यह ठाकुरजी की भक्ति और परंपरा का वास्तविक स्वरूप है, जो इस समय जोधपुर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.