Jodhpur Royal Wedding: मेहरानगढ़ किला की जगमगाती रोशनी और उम्मेद भवन पैलेस की शाही भव्यता के बीच आज आइशा अरोड़ा और जैक विवाह बंधन में बंधेंगे. जोधपुर एक बार फिर भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग का गवाह बनेगा. ऐतिहासिक किले की पृष्ठभूमि और राजसी महल की सजावट के बीच शादी की रस्में पूरी होंगी. समारोह में खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है. पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक अंदाज का अनोखा संगम इस शाही विवाह को खास बनाएगा. शहर में इस रॉयल वेडिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
उम्मेद भवन पैलेस को दुल्हन की तरह रोशनी से सजाया
वहीं दूसरी ओर, शाही मेहमानों के स्वागत के लिए उम्मेद भवन पैलेस को दुल्हन की तरह रोशनी से सजाया गया.जगमगाती रोशनी के बीच हर कोई इस ऐतिहासिक महल के बाहर रुककर तस्वीरें खींचता दिखाई दिया. होटल परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया.शादी में शिरकत करने के लिए देश-विदेश के कई उद्योगपति विशेष विमानों से शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे.
एयरपोर्ट पर देर रात तक वीआईपी मूवमेंट जारी रहा. बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ जोधपुर पहुंचे. इसके अलावा बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों के भी समारोह में शामिल होने की खबर है.
आज शाही रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न होगा.जोधपुर की ऐतिहासिक धरोहरों के बीच हो रही यह हाई-प्रोफाइल शादी शहर में आकर्षण और चर्चा का विषय बनी हुई है.
छतों से निहारा गया मेहरानगढ़ की जगमगाहट का अद्भुत नज़ारा
जोधपुर शहर को ऊंचाई से देखने पर मेहरानगढ़ किला की भव्य लाइटिंग दूर-दूर तक चमकती नजर आई. शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर इस नजारे को देखते दिखाई दिए. हर कोई इस ऐतिहासिक किले की जगमगाहट को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता नजर आया.
चार्टर विमानों से पहुंच रहे वीआईपी मेहमान
आज भी कई चार्टर विमानों से उद्योगपतियों के साथ-साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड की हस्तियों के जोधपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है. एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट तेज है और बाहर लग्जरी गाड़ियों की कतारें नजर आ रही हैं.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.