120 pilgrims from Jodhpur are stranded in Dubai amid Iran-Israel tensions : ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में जोधपुर के करीब 120 श्रद्धालु फंस गए हैं. श्रीराम कथा में शामिल होने पहुंचे ये श्रद्धालु फ्लाइट रद्द होने के कारण वापस नहीं लौट सके. संत अमृतराम महाराज ने वीडियो जारी कर हालात बताए और भारत सरकार से सभी नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी की अपील की है.
23 फरवरी को दुबई के लिए निकला था जत्था मंडोर व सूरसागर के माली समाज के करीब 100 लोग शामिल हुए थे कथा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालु शुक्रवार को अपने-अपने निर्धारित समय पर भारत लौटने के लिए दुबई एयरपोर्ट पहुंचे. लेकिन वहां अचानक सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया हालांकि वहां स्थिति को लेकर पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से तत्काल राज्य व केंद्र सरकार से मदद दिलाने की की मांग की है.
दुबई में फंसे श्रद्धालु, फ्लाइट रद्द
अमृतराम महाराज ने दुबई से एक वीडियो जारी कर वहां के हालात का बताया कि वे और उनके साथ सत्संग प्रवास यात्रा पर आए कई श्रद्धालु इन दिनों दुबई और अबू धाबी में फ्लाइट रद्द होने के कारण फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अचानक हुए हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे भारत लौटने वाले लोग यहीं रुकने को मजबूर हो गए. अधिकांश लोग सीमित राशि लेकर यात्रा पर आए थे और वापसी का ही विचार था, ऐसे में अब आर्थिक और मानसिक दबाव दोनों बढ़ गए हैं.
अमृतराम महाराज ने सरकार से लगाई गुहार
भोजन की व्यवस्था दुबई के बंधुओं द्वारा की जा रही है, लेकिन रहने के लिए होटलों के किराऐ काफी बढ़ गए हैं, जिससे परेशानी और बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि यहां फंसे सभी भारतीय चिंतित हैं और उनके परिवारजन भारत में भी बेहद परेशान हैं. अमृतलाल महाराज ने भारत सरकार से अपील की है कि जो भी भारतीय नागरिक यहां फंसे हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित स्वदेश पहुंचाने के लिए ठोस निर्णय लिया जाए, ताकि सभी लोग सकुशल अपने घर लौट सकें.
About the Author
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.