Jodhpur News : जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे थे, ईरान-इजराइल तनाव के कारण फ्लाइट रद्द हुईं. अब विशेष व्यवस्था से उनकी भारत वापसी तय हुई है. परिवारों में खुशी का माहौल है. जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु एक कथा वाचक के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने दुबई गए थे.
जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु एक कथा वाचक के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने दुबई गए थे. कार्यक्रम पूरा होने के बाद उन्हें वापस लौटना था, लेकिन हालात ऐसे बने कि फ्लाइट रद्द हो गईं और उन्हें वहीं रुकना पड़ा. अब निजी विमान कंपनी ने विशेष व्यवस्था कर उनकी वापसी सुनिश्चित की है.
देर रात भरेगी फ्लाइट
बताया गया है कि देर रात दुबई से विशेष फ्लाइट भारत के लिए रवाना होगी. सभी श्रद्धालुओं को एक साथ लाने की तैयारी की गई है ताकि कोई पीछे न रह जाए. परिवारों को इसकी सूचना मिलते ही राहत की सांस मिली है. पिछले कुछ दिनों से वे लगातार संपर्क में थे और हालात पर नजर रखे हुए थे.
अलग-अलग शहरों में उतरेंगे यात्री
सूत्रों के अनुसार, सभी श्रद्धालु एक ही शहर में नहीं उतरेंगे. कुछ यात्रियों को अहमदाबाद के लिए भेजा जाएगा, जबकि कुछ कोच्चि के लिए जाएंगे. वहां से वे अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. निजी विमान कंपनी ने इस पूरी प्रक्रिया में विशेष व्यवस्था की है. फ्लाइट रद्द होने के बाद फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए.
परिवारों में खुशी का माहौल
जोधपुर के इन श्रद्धालुओं की वापसी की खबर से शहर में खुशी का माहौल है. परिवारों ने कहा कि पिछले कुछ दिन बहुत तनाव में बीते. अब जब लौटने की खबर पक्की हुई है तो सबको सुकून मिला है. ईरान-इजराइल तनाव के बीच फंसे इन यात्रियों की सुरक्षित वापसी अब तय मानी जा रही है. देर रात की फ्लाइट पर सबकी नजर है और घरों में इंतजार खत्म होने वाला है.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.