पेट्रोलियम सेक्शन से सवाल पूछा
एक अभ्यर्थी की बैकग्राउंड ऑटोमोबाइल से थी तो बोर्ड ने सीधे पेट्रोलियम सेक्शन से सवाल पूछा गया.उस उम्मीदवार से पूछा गया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ethanol blended petrol) की मांग क्यों बढ़ रही है और इसके क्या फायदे हैं? यहां मकसद था कि उम्मीदवार भारतीय ऊर्जा सिक्योरिटी, इंपोर्ट कम करना, पर्यावरण बचाना और ग्लोबल ट्रेंड को कितना समझता है. इथेनॉल ब्लेंडिंग से पेट्रोल की क्वालिटी सुधरती है, कार्बन एमिशन कम होता है और किसानों को फायदा मिलता है.SDM/DSP को पॉलिसी इंप्लीमेंटेशन में ये समझना जरूरी है.फिर बात EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) पर आई.सवाल पूछा गया-भारत में EV को अपनाने की स्पीड क्यों धीमी है? साथ ही EV बनाने के प्रमुख कंपोनेंट्स बैटरी, मोटर, चार्जर क्या हैं और भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए क्या कर रहा है?ये सवाल दिखाते हैं कि अधिकारी को फ्यूचर टेक्नोलॉजी और एनर्जी पॉलिसी की समझ होनी चाहिए.
जनरल नॉलेज और कॉन्फिडेंस टेस्ट
एक सवाल था-टॉयोटा की कोई एक कार का नाम बताओ? ये छोटा लगता है, लेकिन यहां आत्मविश्वास और बेसिक अवेयरनेस चेक होती है. यह सवाल बताता है कि SDM/DSP को हर फील्ड की बेसिक जानकारी रखनी पड़ती है.
रिश्तेदार कर रहा अवैध निर्माण में तो क्या करोगे?
बोर्ड ने एक उम्मीदवार से पूछा कि मान लो तुम पुलिस अधिकारी (DSP) हो और तुम्हारा कोई घर का रिश्तेदार किसी इलीगल कंस्ट्रक्शन में फंसा है. ऊपर से आदेश आया कि काम न रोको. अब तुम क्या करोगे? इस तरह का सवाल पूछकर उम्मीदवार का पर्सनल लाभ vs ड्यूटी vs कानून vs पर्यावरण/समाज की जिम्मेदारी का बैलेंस देखा जाता है. बोर्ड चेक करता है कि क्या उम्मीदवार दबाव में झुक जाएगा या निष्पक्ष, साहसी और कानून का पालन करेगा. PCS में SDM/DSP को ऐसे फैसले रोज लेने पड़ते हैं.एक और पर्सनल सवाल पूछा गया-तुम अपने जीवन में ऐसी कौन-सी चीज कभी नहीं करोगे?
संविधान और बेसिक गवर्नेंस से सवाल
यूपी पीसीएस कें इंटरव्यू में एक संविधान से जुड़ा सवाल भी पूछा गया.रिपब्लिक शब्द का क्या मतलब है? इसका जवाब दिया गया कि देश का शासन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों से चलता है, कोई राजा या वंशानुगत शासक नहीं.ये जवाब उम्मीदवार की समझ दिखाता है.इसके अलावा एक सवाल यह भी पूछा गया कि मौलिक अधिकारों (Fundamental Rights) का उद्देश्य क्या है? ये नागरिकों को समानता,स्वतंत्रता,न्याय और गरिमा की गारंटी देते हैं. अधिकारी को इन्हें लागू करना और प्रोटेक्ट करना पड़ता है.ऐसे ही एक सवाल पूछा गया कि राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया बताइए. यहां इलेक्टोरल कॉलेज,राज्य विधानसभाओं का वोट, वैल्यू आदि की डिटेल कैसे चेक होती हैण्
ताजमहल किसने बनवाया?
यूपी पीसीएस कें इंटरव्यू में अयोध्या के साथ जुड़े सवाल में पूछा गया कि आगरा का ताजमहल किसने बनवाया? इसका सही जवाब शाहजहां है.महाकुंभ मेले को किसने शुरू किया और इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है? ये सवाल इसलिए क्योंकि SDM/DSP को सांस्कृतिक इवेंट्स, हेरिटेज, टूरिज्म पॉलिसी और लॉ एंड ऑर्डर हैंडल करना पड़ता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.