NSL Vacancy 2026: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस की भर्तियां निकली हैं. आईटीआई और दसवीं पास इसके लिए आवेदन कर सकते हैं खास बात यह है कि इसके लिए किसी तरह की परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी बल्कि सेलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा.
कौन अप्लाई कर सकता है?
उम्मीदवार के पास CO/PA या वेल्डर में 1 साल का नियमित ITI ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए.
फिटर या इलेक्ट्रीशियन में 2 साल का नियमित ITI ट्रेड सर्टिफिकेट जरूरी है.सर्टिफिकेट किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए.वॉक-इन इंटरव्यू में जाने से पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है.जो उम्मीदवार पहले से कोई अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके हैं वे अप्लाई नहीं कर सकते. SC, ST और OBC वालों को आरक्षण मिलेगा, लेकिन वैलिड कास्ट सर्टिफिकेट दिखाना पड़ेगा.
वॉक-इन इंटरव्यू कब और कहां होगा?
इंटरव्यू एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के HRD सेंटर, स्टूडियो अपार्टमेंट चोकावाड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ 494001 में होगा.हर ट्रेड के लिए अलग तारीख है.CO/PA का इंटरव्यू 12 जनवरी 2026 सुबह 9 बजे से होगा.वेल्डर के लिए इंटरव्यू 13 जनवरी 2026 सुबह 9 बजे होगा.फिटर (मैकेनिकल)के लिए इंटरव्यू 14 जनवरी 2026 और इलेक्ट्रीशियन के लिए 15 जनवरी 2026, सुबह 9 बजे इंटरव्यू होंगे.सुबह 9 बजे तक पंजीकरण के लिए पहुंचना जरूरी है. रिज्यूमे और सारे सर्टिफिकेट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं.
अगर गलत जानकारी दी तो क्या होगा?
अगर कोई उम्मीदवार गलत जानकारी देता है या योग्यता विज्ञापन के मुताबिक नहीं पाई जाती तो भर्ती के किसी भी स्टेज में या ट्रेनिंग के बाद भी कैंडिडेचर रद्द कर दी जाएगी.तो ITI पास युवाओं के लिए ये अच्छा मौका है. जनवरी में इंटरव्यू है अभी से तैयारी कर लें. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें और सर्टिफिकेट्स तैयार रखें. अगर आप इस अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य हैं तो ये मौका न छोडें और फटाफट आवेदन कर दें. इटरव्यू की तैयारी करें. एक बार सेलेक्शन हो गया तो आगे नौकरी की राह भी खुल जाएगी.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.