Haryana Police Constable Vacancy: हरियाणा पुलिस में भर्ती होने के सपने देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कांस्टेबल भर्ती पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट hryssc.in पर जाकर किया जा सकता है.
नोटिफिकेश के अनुसार, कांस्टेबल की 5500 वैकेंसी में से 4500 सीटें पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), 600 महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और 400 पुरुष कांस्टेबल (जीआरपी) की हैं.
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
रजिस्ट्रेशन शुरू- इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है.
आवेदन की अंतिम तिथि- उम्मीदवारों को 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर देना है.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय होना चाहिए.
आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में होगा-
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) : उम्मीदवारों का हरियाणा सीईटी स्कोर पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
फिजिकल मिजरमेंट टेस्ट और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) : इसमें दौड़ और शारीरिक माप शामिल है.
नॉलेज टेस्ट : अंत में एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.
शारीरिक दक्षता के नियम
पुरुष उम्मीदवारों को 2.5 किमी की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी. वहीं महिलाओं को 1 किमी की दौड़ के लिए 6 मिनट का समय तय है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.