Bihar BTSC Staff nurse result 2025: बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. यह परीक्षा 11,389 पदों के लिए कराई गई थी. इसके नतीजे btsc.bihar.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं. इसी वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है.
How to check Bihar Staff nurse result 2025: रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
1. फोन या लैपटॉप खोलो और ब्राउजर में btsc.bihar.gov.in टाइप करें.
2. होमपेज पर Results या Staff Nurse Recruitment 2025 का सेक्शन दिखेगा क्लिक करें.
3. वहां BTSC Staff Nurse Result 2025 का लिंक मिलेगा उसे खोलें.
4. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
5. जैसे ही लॉगिन करेंगे आपका पूरा स्कोरकार्ड और क्वालिफाई स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा.
6. डाउनलोड कर लें और प्रिंट जरूर निकाल लें. आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में काम आएगा.
100 सवालों के जवाब 2 घंटे में
बिहार स्टाफ नर्स भर्ती 2025 की परीक्षा ऑनलाइन CBT मोड में हुई थी.30 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक अलग-अलग शिफ्ट्स में पेपर हुआ. कुल 100 ऑब्जेक्टिव सवाल थे जिसमें जनरल अवेयरनेस, एनालिटिकल एबिलिटी, अंकगणित और नर्सिंग सब्जेक्ट शामिल थे.यह पेपर कुल 2 घंटे का था. सबसे अच्छी बात यह थी कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी यानी गलत जवाब पर भी नंबर नहीं कटे.
अब आगे क्या होगा?
बिहार स्टाफ नर्स भर्ती 2025 परीक्षा जो पास हो गए हैं अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की बारी आएगी.BTSC जल्द ही कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और DV की डेट जारी करेगा.
वेबसाइट रोज चेक करते रहें.नोटिफिकेशन मिस मत करना.
कितनी मिलेगी सैलरी?
बिहार स्टाफ नर्स भर्ती में सेलेक्ट होने वालों को सैलरी की बात करें तो उन्हें वेतनमान 9300-34800 मिलेगा.उन्हें 7वें पे कमीशन में ये लेवल-7 में आएगा. मतलब हाथ में अच्छी-खासी सैलरी आएगी.DA, HRA सब मिलाकर 45-50 हजार से सैलरी की शुरुआत होगी.अब सवाल यह है कि मेरिट कैसे बनेगी? कुल 100 नंबरों की यह परीक्षा होती है.लिखित CBT एग्जाम के 75 अंक और बिहार के किसी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स का संविदा अनुभव के 25 अंक जोडे जाएंगे यानी जिसका जितना अनुभव होगा उतना फायदा होगा.अनुभव के दिन गिनकर प्रोफेशनल अंक जोड़ेंगे.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.