जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लाइब्रेरी तोड़फोड़ मामले में छात्र संघ पदाधिकारियों के निष्कासन के खिलाफ छात्रों ने रविवार रात चेतावनी जुलूस निकाला। यह जुलूस गंगा ढाबा से लेकर एसएल-एसआईएस लॉन तक निकाला गया। छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी।
#WATCH | Delhi | Jawaharlal Nehru University Students’ Union (JNUSU) held a protest over their various demands, including UGC guidelines, revocation of rustication orders and other issues pic.twitter.com/vt6pHnNDvt
— ANI (@ANI) February 15, 2026
जेएनयू छात्र संघ ने 16 सूत्रीय मांगों का मसौदा तैयार किया है, जिसमें छात्रों के निष्कासन का आदेश वापस लेने से लेकर कई दूसरी मांगें शामिल हैं। जेएनयू छात्र संघ के महासचिव सुनील यादव ने कहा कि प्रशासन के खिलाफ यह चेतावनी जुलूस था। इस वक्त हमारा मुख्य मुद्दा छात्रों के निष्कासन का आदेश है। इस आदेश की आड़ में छात्रों और यूनियन की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
प्रशासन ने निष्कासन के आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए हॉस्टल खाली करने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा, महासचिव सुनील यादव और संयुक्त सचिव दानिश अली को 16 फरवरी तक हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए हैं।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.