जींद जिले के शादीपुर गांव में आयोजित एक समारोह के दौरान सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान सुधीर बुआना ने कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विधायक पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी और भाजपा के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया।
बता दे कि बुआना ने कहा कि हाल ही में शादीपुर समेत आसपास के गांवों में गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई थी। इससे किसानों की फसलें खराब हो गईं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विधायक जनता से रहती हैं नदारद
सुधीर बुआना ने आरोप लगाया कि विधायक विनेश फोगाट ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बुआना के अनुसार, विधायक ने न तो मौके का दौरा किया और न ही जलभराव से निजात दिलाने के लिए कोई व्यवस्था करवाई। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक जनता से नदारद रहती हैं।
पूर्व विधायक का दिया उदाहरण
सरपंच जिला प्रधान ने दावा किया कि विधायक विनेश फोगाट भाजपा के साथ साठगांठ करने में लगी हैं और संभवतः भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कई गांवों की जलभराव समस्या का समाधान किया था, जबकि मौजूदा विधायक काम करना ही नहीं चाहतीं।
संत रामपाल महाराज की टीम ने की मदद
सुधीर बुआना ने बताया कि ऐसे समय में संत रामपाल महाराज की टीम ने आगे बढ़कर किसानों की मदद की। टीम ने पाइपलाइन और मोटर उपलब्ध कराकर जलभराव की समस्या से राहत दिलाने का कार्य किया।इसी जनहित कार्य के चलते संत रामपाल महाराज को ‘किसान जीवन रक्षक अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा रहा है।
किसान खुद को ठगा कर रहे महसूस
बुआना ने अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि विधायक का ध्यान क्षेत्र के विकास और किसानों की समस्याओं पर न होकर केवल राजनीति तक सीमित है। उन्होंने कहा कि किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और ग्रामीण जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.