जींद जिले के गांव रायचंदवाला में पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव हो गया। गांव की सरपंच रानी के जेठ सुरेंद्र ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनके साथ बदतमीजी की गई और जातिसूचक गालियां दी गईं। उनका आरोपी है कि उन्हें विदेश से भी धमकी भरे फोन आए हैं और उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गलत मैसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध कब्जे हटवाने पर दी गालियां शिकायतकर्ता सुरेंद्र के अनुसार, 10 फरवरी को उचाना SDM के आदेश पर गांव में अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान आरोपी महावीर का कब्जा भी हटाया गया। सुरेंद्र का कहना है कि जब वह खुद ट्रैक्टर चलाकर कब्जा हटाने लगे, तो महावीर ने सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया। आरोपियों ने कहा, “तुझ जैसे को हमने ही सरपंच बनाया है, तू हमारे ऊपर चौधर करेगा।” बेटे ने जर्मनी से वीडियो कॉल पर धमकी दी सुरेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि महावीर का बेटा राहुल जर्मनी में रहता है, उसने वीडियो कॉल और कमेंट के जरिए उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा, सुरेंद्र ने आरोप लगाया है कि उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गलत मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य उन्हें झूठे केस में फंसाना है। उन्होंने पुलिस से साइबर सेल द्वारा जांच कर आईडी चलाने वाले का पता लगाने की मांग की है। SC/ST एक्ट में केस दर्ज सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने पहले 11 और 16 फरवरी को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। 23 फरवरी को SP के दखल के बाद थाना अलेवा में केस दर्ज किया गया। इसमें जान से मारने की धमकी की धारा और SC/ST एक्ट की धारा शामिल हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.