नरवाना में पुलिस द्वारा नशे के साथ पकड़ी गई महिला।
जींद जिले में सीआईए नरवाना की टीम ने चमेला कॉलोनी से एक महिला नशा तस्कर को 12.50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
गिरफ्तार महिला की पहचान निशा उर्फ शीना निवासी भकलाना, हाल निवासी चमेला कॉलोनी, नरवाना के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उप निरीक्षक रोशन लाल के नेतृत्व में एक टीम अनाज मंडी नरवाना के पास तैनात थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि चमेला कॉलोनी की एक महिला तस्कर ठंडी सड़क पर नशा बेचने आएगी।
महिला सिपाही की मदद से गिरफ्तारी
सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और ठंडी सड़क पर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद जैसे ही आरोपी महिला वहां पहुंची, टीम ने महिला सिपाही की मदद से उसे तुरंत काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 12.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी महिला के खिलाफ थाना सिटी नरवाना में मुकदमा नंबर 04, दिनांक 05 जनवरी 2026 को धारा 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.