अस्पताल में खड़े किसान के परिजन
जींद जिले में जुलाना के हथवाला गांव में खेत में पानी देने गए एक किसान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बता दे कि 35 वर्षीय अमित देर रात गेहूं के खेत में पानी लगा रहा था, जब यह घटना हुई। सूचना मिलने पर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू
मृतक की पहचान हथवाला गांव के रहने वाले अमित के रूप में हुई है। उसके भाई सुमित ने बताया कि अमित रात करीब 2 बजे गेहूं के खेत में पानी लगाने गया था। सुबह 6 बजे जब सुमित चाय लेकर खेत पहुंचा, तो उसने अमित को नाली में पड़ा हुआ पाया।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
गंभीर अवस्था में अमित को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेजा गया है।थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने बताया कि पुलिस को खेत में एक युवक की मौत की सूचना मिली थी।
दो बच्चों का था पिता
विक्रम जोसन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।मृतक अमित के परिवार में दो छोटे बेटे हैं, जिनकी उम्र 5 साल और 3 साल है। अमित की आकस्मिक मृत्यु से गांव में मातम छा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.