हरियाणा के जींद में उचाना विकास रैली में घसो के सोनू ने सीएम नायब सिंह सैनी से हेलिकॉप्टर में बैठने की इच्छा जताई, सैनी ने सोनू को साथ बैठाया और फोन नंबर भी लिया, परिवार बेहद खुश है. जब उचाना से वापिस फतेहाबाद रैली के बाद हेलिकॉप्टर में जाने के लिए गाड़ी से उतर कर जा रहे थे तो दूर खड़े घसो के सोनू ने आवाज दी
जब उचाना से वापिस फतेहाबाद रैली के बाद हेलिकॉप्टर में जाने के लिए गाड़ी से उतर कर जा रहे थे तो दूर खड़े घसो के सोनू ने आवाज दी.
जब उचाना से वापिस फतेहाबाद रैली के बाद हेलिकॉप्टर में जाने के लिए गाड़ी से उतर कर जा रहे थे तो दूर खड़े घसो के सोनू ने आवाज दी कि ताऊ सैनी मेरे को भी जहाज में बैठ ले, सीएम के कान में ये आवाज पड़ी तो सोनू की तरफ इशारा किया. इस पर वहां मौजूद कर्मचारी उसे हेलिकॉप्टर तक लेकर गए करीब 15 मिनट सीएम के साथ हेलिकॉप्टर में सोनू रहा. पूरे परिवार को जब पता चला तो पूरा परिवार खुश है.
सोनू की मां शांति देवी ने कहा कि उचाना में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की ओर से आयोजित विकास रैली में सीएम नायब सिंह सैनी को सुनने, देखने के लिए सोनू गया था.
सोनू कहता है कि मेरा काम तो ताऊ (सीएम नायब सिंह सैनी) ही करेगा. मैंने कहा कि तेरे ताऊ पर ही करवा लेना क्या करवाएगा. घर पर लड़ झगड़ कर 200 रुपए लेकर गया था. मैंने कहा कि तेरे ताऊ पर ही करवा लेना काम तो सोनू बोला आज ताऊ से मिलकर आउंगा. ताऊ ही मिल गया भाग्य से. सोचा भी नहीं था ऐसा होगा. इतनी खुशी हुई है जो बता नहीं सकते. मुख्यमंत्री से मिलना तो दूर पास आकर देखे भी नहीं थे कभी. हेलिकॉप्टर जिंदगी में कभी देखा नहीं था. किसी ने हमारा कुछ नहीं किया है.
सोनू ने कहा कि ताऊ नायब सिंह सैनी से मिलकर बहुत खुशी हुई है. विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ऐसा विधायक मिला है हमारे तार चंडीगढ़ तक जोड़ दिए. गरीब इंसान से गले लगाकर मिलता है विधायक सभी का सांझा व्यक्ति है. बार-बार कहते है हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार आए. उचाना के लोग विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को गददी पर बैठा कर रखेंगे. मैंने आवाज दी कि ताऊ सैनी मुझे भी बैठा ले. मन में इच्छा होती है, परमात्मा के दर्शन करने की. मेरे को मेरा परमात्मा मिल गया. 200 रुपए घर में झगड़ा करके ले गया था. पडोस से बाइक मांग कर ले गया था.
सीएम ने सोनू से फोन नंबर भी लिया
सोनू ने कहा कि 70 रुपये का तेल डलवाया. 120 रुपए का खाना खा लिया. मेरी मौज हेलिकॉप्टर में बैठा कर नायब सिंह सैनी ने कर दी. सीएम नायब सिंह सैनी ने बातचीत में कहा कि सभी का भला करेंगे.15 से 20 मिनट का समय दिया. मैंने कहा कि ताऊ मैंने दो मिनट का समय दे दो. सीएम ने कहा कि वो मेरे साथ सरकार उसके साथ है छत्तीस जात का भाईचारा बना रखा है. तीन बार थापी मारी और सिर पर हाथ रख दिया और फोन नंबर भी लिया. खुशी में पूरी रात मेरे को नींद नहीं आई.
सीएम से कहा कि बहुत सारे पेपर दे दिए, लेकिन नंबर नहीं पड़ा है. नौकरी लगे है, लेकिन इस सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची युवा नौकरी लग रहे हैं, इससे हम खुश है. 2014 में भाजपा के साथ जुड़े थे. काम करवाने के लिए ताऊ बीरेंद्र सिंह के पास दिल्ली गए थे. मैं रेल में गया था, लेकिन जो आदमी मेरे लिए गए थे, वो गाड़ी लेकर गए थे. 10 हजार रुपए मेरा खर्च आया था. सैनी सरकार के साथ दिल से जुड़े है. पूरा परिवार उनके साथ है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.