दो बहनों की शादी एक जगह हुई है। उनमें से एक की ससुराल में आपसी विवाद है। AI जनरेट फोटो।
जींद जिले के गांव अशरफगढ़ में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद की वजह भाई द्वारा अपनी शादीशुदा बेटी और दामाद को घर बुलाना रही। इससे दूसरा पक्ष इस कदर नाराज हुआ कि उन्होंने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। इस झगड़े में एक
जाने क्या है विवाद की जड़?
अशरफगढ़ के रहने वाले वीरेंद्र ने जींद सदर थाना पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मुस्कान की शादी करीब एक साल पहले गांव लुहारी राघो (हिसार) में हुई थी। वहीं वीरेंद्र के सगे भाई सुरेन्द्र की बेटी अंजु की शादी भी उसी गांव में हुई है। अंजु का अपने ससुराल वालों से अनबन चल रही है और वह अपने पिता के घर रह रही है।
उसने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब वीरेंद्र की बेटी और दामाद उससे मिलने आए। सुरेन्द्र के परिवार का कहना था कि जब उनकी बेटी (अंजु) का ससुराल वालों से झगड़ा है, तो वीरेंद्र ने अपने दामाद को घर क्यों बुलाया।
हमले में 4 लोग हुए घायल
अशरफगढ़ गांव में दो भाइयों के परिवार में इसी बात को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि सुरेन्द्र, उसकी पत्नी गीता, बेटे साहिल व विनय, बेटी अंजु और बहू सलोनी ने लाठी-डंडों व ईंटों से वीरेंद्र पर हमला कर दिया। जब बीच-बचाव के लिए महेन्द्र, गौरव और नवीन आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। हमले में वीरेंद्र के सिर, कंधे और हाथ पर चोटें आई हैं। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया है।
8 लोगों पर नामजद मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही CRSU चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस मामले में सुरेन्द्र, गीता, साहिल, विनय, अंजु, सलोनी और सोरखी निवासी अनिल व उसकी पत्नी मंजू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 115(2), 190, 191(2) और 351(2) के तहत सदर थाना जींद में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.