झारखंड में कड़ाने की ठंड कम होती नजर नहीं आ रही है। क्योंकि, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवा से हवा में नमी आ गई है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से झारखंड में दिन में भी ठिठुरपन बढ़ गई है। इ
ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम केंद्र रांची ने 26 दिसंबर को रांची सहित राज्य के 12 जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुमला सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की हो सकती है गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
पाकुड़ में अलाव तापते लोग।
इन जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी
शीतलहर चलने वाले जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल है। इस दौरान गुमला का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। 27 दिसंबर को शीतलहर से राहत मिलेगी, लेकिन ठंड कम नहीं होगी। क्योंकि, दिन का तापमान भी सामान्य से कम हो गया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है।

जामताड़ा में छाया घना कोहरा।
रांची का न्यूनतम तापमान 10.6 पर पहुंच गया
रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.6 पर पहुंच गया है। रांची के अलावा डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री, बोकारो का 2.3 डिग्री गिरा है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखा गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.