Health Tips : जमुई के आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी के अनुसार सर्दियों में देसी घी खाने से जोड़ों के दर्द, ड्राइनेस और कमजोर इम्यूनिटी से बचाव होता है और शरीर को जरूरी पोषण व ऊर्जा मिलती है. इसके कई फायदे हैं. आइये जानते हैं..
जमुई के आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी (बीएएमएस) बताते हैं कि आयुर्वेद में घी को अमृत समान बताया गया है. क्योंकि यह शरीर को गर्मी देने के साथ ताकत भी देता है. सर्दियों में सीमित मात्रा में शुद्ध देसी घी का सेवन करने से जोड़ों के दर्द, ड्राइनेस और कमजोर इम्यून सिस्टम जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है.
इसका फैट लंबे समय तक देता है एनर्जी
आयुष चिकित्सक ने बताया कि घी में मौजूद हेल्दी फैट शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी सर्दियों की आम समस्या से राहत दिलाता है. घी का सेवन करने से शरीर में अंदरूनी गर्माहट बनी रहती है, जिससे ठंड का असर कम होता है. इसके अलावा घी विटामिन A, D, E और K का अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों, आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है. रोजाना रोटी, दाल या चावल में थोड़ा सा घी मिलाकर खाने से शरीर को जरूरी पोषण आसानी से मिल सकता है.
सही तरीके से इस्तेमाल से होता है गजब का फायदा
डॉ. रास बिहारी तिवारी बताते हैं कि सर्दियों में घी का सही तरीके और संतुलित मात्रा में सेवन बेहद लाभकारी होता है. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी या दूध के साथ थोड़ा सा घी लेने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. साथ ही यह खांसी, गले की खराश और सूखी त्वचा की समस्या को भी कम करता है. हालांकि अधिक मात्रा में घी का सेवन मोटापा या कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है. इसलिए संयम जरूरी है. कुल मिलाकर देसी घी सर्दियों में सेहत को संपूर्ण रूप से मजबूत बनाने का एक भरोसेमंद घरेलू उपाय है, जिसे संतुलित आहार के साथ अपनाकर ठंड के मौसम में खुद को फिट और स्वस्थ रखा जा सकता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.