हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई है। शव पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम और माता झुनिया देवी के रूप में हुई है। वकील राम विकलांग थे। घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब पड़ोसियों ने घर में कोई हलचल नहीं देखी। पड़ोसियों ने देखा शव पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों मृत पाए गए। वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीण जल्द से जल्द मामले का खुलासा चाहते हैं। हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं
दंपती घर पर अकेले ही रहते थे। इधर, सूचना मिलने पर डीएसपी पवन कुमार और बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वृद्ध दंपती की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.