झालावाड़ की रायपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कालीसिंध नदी पुलिया से एक बाइक सवार आरोपी को 72 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालसिंह (36) पुत्र देवीलाल तंवर, निवासी गुंदीपुरा, थाना भोजपुर, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 72 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त किया गया है। पिड़ावा की डिप्टी पूजा नागर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी रायपुर सीआई रमेशचंद मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस जाब्ता कालीसिंध नदी की पुलिया पर नाकाबंदी कर रहा था, तभी बकानी की तरफ से बाइक पर आ रहे लालसिंह पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उसकी जेब से स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब स्मैक की खरीद-फरोख्त और मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के बारे में गहन अनुसंधान कर रही है। जांच अधिकारी पिड़ावा सीआई रामपाल यादव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी को 17 मार्च को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान उससे अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई में रायपुर थाने के सीआई रमेशचंद मीणा, सहायक उपनिरीक्षक श्यामबाबू, कांस्टेबल प्रियांशु (849), हेमंत कुमार (1511), अरविंद (1577), नीरज (1052) और मुकेश कुमार (1272) शामिल थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.