झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में शनिवार देर शाम मामूली क्रिकेट को लेकर हो रहे विवाद की रंजिश में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या के मामले को 24 घंटे में ही सुलझा लिया। पुलिस
मृतक की पहचान 22 वर्षीय आदर्श पुत्र धर्मेंद्र, निवासी ब्रह्मपुरी सीतामढ़ी (नेपाल) के रूप में हुई, जो रंजीत कॉलोनी, बादली रोड, बहादुरगढ़ में रहता था। मृतक युवक आदर्श कैटरिंग का काम करता था। कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि राहुल निवासी बेनीपुर बावल रेवाड़ी को रविवार को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं आज पुलिस ने हत्या के आरोप में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बहादुरगढ़ अस्पताल में हत्या की रात के समय पुलिस कार्रवाई के दौरान का फोटो।
झगड़े का बीच बचाव कराने पर हुई हत्या
कमिश्नर ने बताया कि 26 दिसंबर को क्रिकेट खेल के दौरान गेंद लगने को लेकर बच्चों और वहां बैठे कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिस दौरान आदर्श ने झगड़ा शांत कराया था जिसके बाद रंजिश रखते हुए कुछ युवकों ने शनिवार को आदर्श के साथ झगड़ा कर दिया और उसकी लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या करदी।
एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
घटना के बाद आदर्श को तुरंत सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया और घायल अफजल की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआईएमएस रोहतक में इलाज जारी है।
झज्जर पुलिस ने 24 घंटे में ही हत्या के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। झज्जर कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि हत्या एक छोटी सी कहासुनी को लेकर की गई है। पुलिस ने 4 को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.