राठ। चोरों ने श्रमिक के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। वहीं तीन अन्य घरों में चोरी की कोशिश की। लेकिन सामान नहीं ले जा सके।
कोतवाली क्षेत्र के औंड़ेरा गांव निवासी रामसनेही पासवान ने बताया कि वह तीन माह से परिजनों व भाइयों के साथ औरैया के ईंट भट्ठों में मजदूरी कर रहे थे। शनिवार को औरैया से बेटी पूनम के घर महोबा जिले के लिलवां गांव जा रहे थे। पहले अपने गांव पहुंचे वहां मकान का ताला टूटा मिला। कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोर बक्से से चांदी का एक किलोग्राम का बिछुआ, दो जोड़ी पायलें, हथबंद, दसबंद, चूड़ी, हाय व सोने की नाक की कील चोरी कर ले गए। बताया कि करीब ढाई किलो चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। चोरों ने उनके भाई अमरचंद, नंदराम व गांव के मईयादीन के घरों में भी चोरी की कोशिश की। लेकिन सामान नहीं ले जा सके। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि दरोगा को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.