सेल्स एक्जीक्यूटिव ने कहा, “टाटा नेक्सॉन कार को सुरक्षा की दृष्टि से फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है. 6 एयर बैग्स और अब गाड़ी में ADAS की फैसिलिटी भी मिल रही है. एडास या ADAS फीचर्स से गाड़ी कंट्रोल में रहती है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा मिल रहा है,
हम आपको टाटा की जिस कार के बारे में बताने जा रहे हैं वह बिहार में भी काफी पसंद की जा रही है. जहानाबाद जिला में ही हर महीने 10 गाड़ियां निकल रही हैं. इसकी खास वजह इसका लुक और फीचर्स है. यह एक ऐसी एसयूवी गाड़ी है, जिसकी कीमत भी कम है और फीचर्स भी अच्छा खासा है. ऐसे में जहानाबाद में टाटा मोटर्स के मगध मोटर्स ब्रांच के सेल्स एक्जीक्यूटिव मुकेश कुमार ने कहा कि यह एक ऐसी गाड़ी है, जो कम पैसे में बेहतर रिजल्ट देने वाली है.
फीचर्स क्या-क्या हैं
सेल्स एक्जीक्यूटिव ने कहा, “टाटा नेक्सॉन कार को सुरक्षा की दृष्टि से फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है. 6 एयर बैग्स और अब गाड़ी में ADAS की फैसिलिटी भी मिल रही है. एडास या ADAS फीचर्स से गाड़ी कंट्रोल में रहती है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा मिल रहा है, जिससे ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग आसानी से हो जाती है. 360 डिग्री कैमरे से कार को कहीं से भी बैक करने में या पार्क करने में काफी आसानी होगी.”
टाटा नेक्सॉन की कीमत
उन्होंने कहा कि गाड़ी की सीट भी वेंटिलेटेड है. ऐसे में इस गाड़ी से लॉन्ग ड्राइव पर भी आराम से जा सकते हैं. ड्राइवर सीट भी हाईट एडजेस्टेबल है, जिसका मतलब यदि किसी व्यक्ति की हाइट कम हो तो सीट ऊंची कर गाड़ी चला सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत एक्स शो रूम 8,23,390 रुपए और 360 डिग्री कैमरे वाली कार 10,97,790 रुपए की शुरुआती कीमती में आएगी. टॉप मॉडल में सीएनजी प्राइस 13,08,190 रुपए कीमत की होगी. इसके अलावा पेट्रोल कार की कीमत 7,31,690 रुपए से स्टार्ट है और क्रिएटिव 9,99,990 रुपए कुल कीमत में आती है. इसके टॉप मॉडल की बात करें तो उसकी कीमत 12,16,690 रुपए होगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें