Jehanabad News: जहानाबाद शहर से निकलने वाले वेस्ट को दूर करने के लिए खास प्रकार की मशीन लाई गई है.जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है. यह काफी बड़ी मशीन है, जो कचड़ा को दो अलग अलग भागों में विभाजित करता है.
जहानाबाद शहर से निकलने वाले वेस्ट को दूर करने के लिए खास प्रकार की मशीन लाई गई है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है. यह काफी बड़ी मशीन है, जो कचड़ा को दो अलग अलग भागों में विभाजित करता है. एक भाग से डस्ट निकलता है.दूसरे भाग से RDF. दोनों चीजों का उपयोग अलग प्रकार से किया जाता है. डस्ट जहां सड़क और गड्ढा भरने के काम में आता है तो वहीं RDF का उपयोग सीमेंट फैक्ट्री में कोयला के साथ जलावन के रूप में काम में आता है. इस प्रकार से देखा जाए तो ट्रॉमल मशीन से शहर का कचड़ा तो साफ हो ही रहा है.
शहर में आई खास तरह की कीमती मशीन
साथ ही उससे जो डस्ट और RDF निकल रहा है उसका उपयोग अन्य कामों में भी हो रहा है. इस खास मशीन को जहानाबाद में बभना में स्थापित किया गया है, जहां पर शहर के कचड़ा को अलग ट्रैक्टर ट्रॉली से जमा कराया जाता है. फिर उस कचड़ों को मशीन के माध्यम से रिसाइकल किया जा रहा है. इस प्लांट में कई लोग काम कर रहे हैं. प्लांट नगर परिषद जहानाबाद के माध्यम से स्थापित किया गया है.
कचड़ों से होगा ये काम
इस यूनिट के पास काम कर रहे मशीन ऑपरेटर प्रवीण कुमार ने कहा कि जहानाबाद में खास तरीके की मशीन आई है, जिसका काम कचड़ों का निस्तारण करना है. यह कचड़ों को दो हिस्सों में बांट देती है – एक हिस्सा का उपयोग सड़क भराई और गड्ढा के भरने में और दूसरे हिस्से का इस्तेमाल सीमेंट फैक्ट्री में कोयला के साथ जलावन के रूप में उपयोग हो रहा है. यह दो यूनिट की मशीन है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है. इसका फायदा शहर के लोगों को काफी ज्यादा होगी.
शहर को गंदगी से मिलेगी मुक्ति
मशीन ऑपरेटर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि जहानाबाद में कचड़ा हटाने में यह मशीन काफी कारगर होगा. इससे शहर को प्रदूषण से मुक्त रखने में मदद मिलेगी. इसे ऑपरेट करने के लिए कई लोग उपस्थित रहते हैं. मशीन पूरी तरह से ऑटोमेटेड है. यह शहर में गंदगी को दूर करने में कारगर साबित होगी. शहर में गंदगी एक प्रमुख समस्या है, जिससे यह मशीन जरूर निजात दिलाएगी.”
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.