Jehanabad News: कभी कभी जिंदगी जब कठिन परिस्थितियों से होकर गुजर रही होती है तो भी उम्मीद की एक नई किरण दिख ही जाती है. कुछ ऐसा ही वाकया जहानाबाद के बसंती देवी के साथ हुआ. काको जेल में बंद महिला कैदी ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. दरअसल, बसंती देवी एक मामले में पिछले 8 महीने से जेल में बंद है
बता दें कि बसंती देवी जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित इक्कील गांव की निवासी हैं. जेल में पिछले 8 महीने से वो सजा काट रही हैं. जेल में रहते हुए एक दिन अचानक तबीयत बिगड़ती है और जांच के दौरान यह पता लगता है कि महिला प्रेग्नेंट हैं. इसके बाद आनन फानन में जेल प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए चेक अप और चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवाता है.
क्या है पूरा मामला
इसी कड़ी में मंगलवार देर रात प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ़ गया, जिसके बाद बसंती देवी को जेल प्रशासन ने तुरंत सदर अस्पताल लाया. पुलिस अभिरक्षा से अस्पताल तक सुरक्षपूर्वक लाया गया. डॉक्टर्स की टीम ने सदर अस्पताल में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया, इस दौरान स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया.
सुरक्षित कराया गए प्रसव
महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिस कर्मियों के मुताबिक, बसंती देवी को समय पर अस्पताल लेकर पहुंचने के चलते किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई और आसानी से प्रसव हुआ. डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया. उस वक्त मौजूद सदर अस्पताल की महिला विशेषज्ञ डॉक्टर नाहिद हसन की माने तो जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है. बसंती की यह दूसरी संतान है. चिकित्सीय देखभाल में 48 घंटे तक महिला को अस्पताल रखा जाएगा. इसके बाद जांच के बाद छोड़ दिया जाएगा.
दोबारा जाएगी जेल
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोबारा महिला को काको कारागार भेज दिया जाएगा. नियम के मुताबिक, जब तक जेल से बेल नहीं मिलता है तब तक उस जच्चा और बच्चा को जेल में ही साथ रखा जाएगा. इस प्रकार की घटना की चर्चा जिले में काफी हो रही है. लोग पुलिस के इस कार्य को काफी सराहनीय बता रहे हैं., क्योंकि यह मानवता और संवेदनशीलता से जुड़ा हुआ विषय है. सदर अस्पताल में इस घटना को लेकर चर्चा होती रही.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.