पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
खगड़िया जिले की चौथम थाना पुलिस ने जदयू नेता कौशल सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी बखेरा सिंह उर्फ वंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे कामाथान दियारा इलाके से एक देशी राइफल, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और चौथम पुलिस के संयुक्त अभियान में की गई। गिरफ्तार आरोपी बखेरा सिंह जदयू नेता सह बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजा हत्याकांड सहित कई अन्य मामलों में भी वांछित था।
चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। न्यायालय के आदेश पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चौथम पुलिस द्वारा दियारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.