CG News : मोहतरा गांव के ग्रामीण फ्लाई ऐश डंपिंग से परेशान हैं. शिवरीनारायण–बिर्रा मार्ग पर चक्का जाम के बाद पर्यावरण विभाग ने लिखित आश्वासन दिया, ग्रामीण प्रदूषण मुक्त गांव की मांग कर रहे हैं.
पर्यावरण विभाग ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया
कुछ दिन पहले फ्लाई ऐश प्रदूषण से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने शिवरीनारायण–बिर्रा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था. इससे सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था. बाद में पर्यावरण विभाग ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया और अब रास्ते पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है. ग्रामीणों ने मांग की थी कि फ्लाई ऐश ढोने वाले वाहनों को तुरंत रोका जाए और डंपिंग को कंपनी परिसर के अंदर शिफ्ट किया जाए.
ग्रामीणों का आरोप है कि राखंड के कारण गांव का स्कूल, खेल मैदान, सड़क और तालाब क्षतिग्रस्त हो गए हैं. उन्होंने खेल मैदान, चारागाह और नाले को पहले जैसी स्थिति में बहाल करने की भी मांग की है.
गांव को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए
गांव के तुलाराम पटेल ने बताया कि राखंड भरने से पानी का स्वाद बदल गया है. बच्चों के खेलने के लिए मैदान नहीं बचा है और गर्मी में राखंड की धूल हवा में उड़ती है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है. दो साल पहले जहां हरियाली थी, वहां अब पेड़ सूख रहे हैं. बारिश में मवेशी फंस जाते हैं. ग्रामीणों की मांग है कि राखंड को गांव से बाहर हटाया जाए और गांव को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.