Jamui Weather Report: बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 07 जनवरी से पछुआ हवाओं की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जो रात के समय गलन को और बढ़ा देगी.
कोहरे की स्थिति की बात करें तो बुधवार की सुबह इन सभी जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जमुई, लखीसराय और शेखपुरा के मैदानी इलाकों में सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम रह सकती है, जिसका सीधा असर सड़क यातायात पर पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, नमी और कम तापमान के कारण कोहरे की चादर सुबह 10 बजे तक छाई रह सकती है, हालांकि दोपहर होने तक आसमान साफ होने की उम्मीद है. बांका और नवादा के कुछ हिस्सों में धुंध का असर अधिक गहरा हो सकता है, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
ठंड को लेकर जारी किया गया है अलर्ट
बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पछुआ हवाओं की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जो रात के समय गलन को और बढ़ा देगी. मुंगेर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा सकती है. इन इलाकों में AQI का स्तर मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे पाले से फसलों को बचाने के लिए जरूरी उपाय करें और आम जनता को सुबह-शाम गर्म कपड़ों का उपयोग करने की हिदायत दी गई है. अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का यह सितम इसी तरह जारी रहने का अनुमान है, जिससे जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रह सकता है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.