मकर संक्रांति महोत्सव को वर्ष 2025 में पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल किया गया था. इसके बाद से लगातार इसका आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष जिला प्रशासन जमुई ने यह निर्णय लिया है कि मकर संक्रांति महोत्सव 2026 को पूरी तरह नवोदित कलाकारों को समर्पित किया जाएगा.
नई पीढ़ी की कला को बढ़ाया जाएगा आगे
इस आयोजन की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी नवीन ने बताया कि मकर संक्रांति महोत्सव को वर्ष 2025 में पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल किया गया था. इसके बाद से लगातार इसका आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष जिला प्रशासन जमुई ने यह निर्णय लिया है कि मकर संक्रांति महोत्सव 2026 को पूरी तरह नवोदित कलाकारों को समर्पित किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य जमुई जिले की नई पीढ़ी को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है.
उन्होंने कहा कि जमुई जिले के बच्चे और नवयुवक प्रतिभा के धनी हैं लेकिन, उन्हें मंच की कमी महसूस होती है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से कलाकार अपनी कला को निखार सकते हैं और राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं. जिला प्रशासन का मानना है कि सांस्कृतिक गतिविधियों से न केवल कला का विकास होता है बल्कि जिले की पहचान भी देश और दुनिया में मजबूत होती है.
लड़कियों को मिलने वाला है खास मौका
इस आयोजन में शामिल अधिकांश विधाएं विशेष रूप से जमुई जिले की प्रतिभावान बेटियों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तय की गई हैं. इससे महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी जमुई जिला के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं या जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय जमुई से सीधे आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं. भरे हुए आवेदन पत्र जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, जमुई स्थित NIC भवन, राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र में जमा किए जाएंगे. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. जिला प्रशासन ने जिले के सभी इच्छुक कलाकारों से समय पर आवेदन कर इस सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेने की अपील की है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.